गुरुग्राम: पार्षदों के एक साल के कार्यकाल में भी गुरुग्राम बदहाल : संजय ठकराल
शिव सेना के राज्य सह-संगठन मंत्री ने उठाई शहर की समस्याएं गुरुग्राम, 12 मार्च (हि.स.)। शिवसेना के राज्य सह संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल ने कहा है कि गुरुग्राम नगर निगम के पार्षदों को वार्डों की जिम्मेदारी संभाले हुए शुक्रवार 13 मार्च 2
शिव सेना के राज्य सह-संगठन मंत्री संजय ठकराल की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं की उपलब्ध कराई गई तस्वीरें।


शिव सेना के राज्य सह-संगठन मंत्री ने उठाई शहर की समस्याएं

गुरुग्राम, 12 मार्च (हि.स.)। शिवसेना के राज्य सह संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल ने कहा है कि गुरुग्राम नगर निगम के पार्षदों को वार्डों की जिम्मेदारी संभाले हुए शुक्रवार 13 मार्च 2026 को एक साल पूरा हो रहा है। इसके बावजूद शहर में समस्याओं का अंबार है, परेशानियां कम नहीं हुई। विकास के नाम पर पार्षद बनकर आए भाजपा नेताओं ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसकी सराहना की जाए।

संजय ठकराल ने गुरुवार को पार्षदों के कामकाज को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक साल का समय बदलाव के लिए पर्याप्त होता है, लेकिन गुरुग्राम के अधिकांश वार्डों में स्थिति सुधरने के बजाय और बदतर हुई है। संजय ठकराल ने जारी बयान में कहा कि चुनाव के समय पार्षदों ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज एक साल बाद भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। स्वच्छ भारत अभियान का दम भरने वाले गुरुग्राम के हर कोने में कूड़े के अंबार लगे हैं। वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मानसून आने से पहले ही शहर की सडक़ों का बुरा हाल है। नालियों की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश में भी गलियां तालाब बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे अपराध बढऩे का खतरा रहता है, लेकिन पार्षदों का ध्यान इस ओर नहीं है। ठकराल ने कहा कि पार्षदों ने पिछले एक साल में केवल बैठकों और फोटोबाजी तक खुद को सीमित रखा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर