दिल्ली के उपराज्यपाल संधू से भाजपा सांसदों ने की मुलाकात
नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के नव नियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के सांसदों- प्रवीण खंडेलवाल, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मु
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात करते  दिल्ली के भाजपा सांसद


नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के नव नियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के सांसदों- प्रवीण खंडेलवाल, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुलाकात की। सांसदों ने उपराज्यपाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रवीण खंडेलवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और सशक्त राजधानी के विजन के अनुरूप तरनजीत सिंह संधू के समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, वैश्विक दृष्टि और प्रभावी नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सुगम यातायात, बेहतर शहरी अवसंरचना, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और नागरिक सुविधाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव