व्यापार मेले में उत्पादों की पैकेजिंग और पंजीकरण की दी गई जानकारी
रांची, 10 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची की ओर से मंगलवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ड
कार्यक्रम में शामिल अतिथि सहित अन्य


रांची, 10 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची की ओर से मंगलवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, उत्पाद की पैकेजिंग, लेबलिंग और जेम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

यह आयोजन 09 से 10 मार्च तक मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में किया जा रहा है।

निदेशक इंद्रजीत यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों की आय बढ़ाने और उन्हें बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि मेले में झारखंड के करीब 100 कारीगर विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर मुख्य अतिथि एसएलबीसी, रांची के उप महाप्रबंधकसंतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के विकास के लिए यह आयोजन सराहनीय पहल है, जो उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और मार्केटिंग अवसर मिलेगा। एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची के निदेशक इंद्रजीत यादव और संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य योजना के लाभार्थियों और स्थानीय कारीगरों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, रांची के महाप्रबंधक राजीव रंजन, सहायक निदेशक ज्योत्सना गुड़िया सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar