Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

औरैया, 09 हि . स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय प्रथम गांव के पास समरसेविल की बनी एक कोठरी के बाहर युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान एरवा कटरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सनी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बिधूना कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार