उप्र विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा के सदस्यों ने लगाए 'गो बैक ' के नारे
लखनऊ, 09 फरवरी (हि. स.)। उप्र विधानमंडल के बजट सत्र सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रगान के साथ आरम्भ हुआ। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने विधानसभा में दोनों सदनों के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धि
विधानसभा में राष्ट्रगान


लखनऊ, 09 फरवरी (हि. स.)। उप्र विधानमंडल के बजट सत्र सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रगान के साथ आरम्भ हुआ। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने विधानसभा में दोनों सदनों के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने विरोध किया। सपा के सदस्यों ने सदन में 'गो बैक राज्यपाल' के नारे लगाए। सरकार विरोधी नारेबाजी की।

उधर राज्यपाल ने अपना भाषण जारी रखा। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला