Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कानपुर, 09 फरवरी (हि.स.)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को परिसर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हवन का अयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के सानिध्य में हुए इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
दीन दयाल शोध केंद्र, कर्मकांड के सहायक आचार्य डॉ श्रवण कुमार द्विवेदी व विभाग के छात्रों द्वारा हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने हवन में आहुति दी और विश्वविद्यालय की उन्नति की कामना की। वैदिक मंत्रों से विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की चतुर्दिक उन्नति के लिए किया गया।
इस मौके पर प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी डॉ.दिवाकर अवस्थी, सुरक्षा अधिकारी डॉ.अंकित त्रिवेदी, डॉ.मयूरी सिंह समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप