आगरमालवाः कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
आगरमालवा, 09 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के बड़ौद नगर में सोमवार को स्थानीय बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप स्थित एक दुकान के बाहर घूरने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और दुकानों में तोड़फोड़ तक पहुँ
1 फोटो


आगरमालवा, 09 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के बड़ौद नगर में सोमवार को स्थानीय बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप स्थित एक दुकान के बाहर घूरने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और दुकानों में तोड़फोड़ तक पहुँच गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बाजार का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही बड़ौद थाना पुलिस के साथ सीएसपी मोतीलाल कुशवाह पुलिस बल सहित तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर हालात संभालने का प्रयास किया, लेकिन घटना से नाराज हिंदू पक्ष के लोग बड़ी संख्या में बड़ौद थाने पहुँच गए और थाने का घेराव कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वर्ग विशेष के आरोपियों की गिरफ्तारी, उनका जुलूस निकाले जाने तथा उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया। थाने के बाहर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। करीब तीन घंटे तक हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत का दौर चलता रहा। लंबी समझाइश और चर्चा के बाद पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। तय कार्रवाई के तहत शाम करीब 4 बजे वर्ग विशेष के दो आरोपियों को बड़ौद थाने से बस स्टैंड तक भारी पुलिस बल की तैनाती में जुलूस के रूप में ले जाया गया। जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

बड़ौद पुलिस के अनुसार, फरियादी शंकरसिंह (26) पुत्र बद्रीसिंह राजपूत निवासी ग्राम खूजरी बड़ौद ने रिपोर्ट लिखवाई कि में अपनी मोटरसाईकिल से निकल रहा था, तथी लक्ष्य कलेक्शन की दुकान पर खड़े आरोपियों द्वारा मुझे माँ बहन की नंगी गालियां देकर बोले की तू हिन्दूओं का नेता बनता फिरता है। फिर मेने अजहर से बोला कि तेरा भाई मुझे उकसाने का प्रयास करता है। इसी बात पर आरोपियों द्वारा लड़ाई झगड़ा मारपीट और गाली गलौच दी तथा विजय जायसवाल की दुकान पर लकडियों से तोड़-फोड करी जिसमें लेपटॉप सिस्टम, प्रिंटर, दुकान का काउंटर, तोडफोड कर नुकसान किया तथा लूटपाट की।

मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों-अरबाज खान (24) पुत्र शैजाद खान, फरीद खान (35) पुत्र जमीर खान, अजहर खान (27) पुत्र एजाद खान, ताहित (22) पुत्र ऐजाद खान, सलाम खान (62) पुत्र अलियार खान को गिरफ्तार किया गया है, वहींदो आरोपियों राजा खां पुत्र शहजाद खां तथा फिरोज पुत्र रशीद खां निवासी बड़ौद की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 191(2), 191(3), 115(2), 296(1), 351(2), 324(4), 324(5), 324(6), 309(5), में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा