Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 09 फ़रवरी (हि.स.)। नशीली दवाओं की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए मीरान साहिब पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस स्टेशन मीरान साहिब के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दो ड्रग तस्करों से 47.70 ग्राम हेरोइन (चिता) जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।
मीरान साहिब पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के नेतृत्व में और एसडीपीओ आर डी पुरा और एसपी मुख्यालय जम्मू के पर्यवेक्षण में पुलिस की एक टीम ने नाका लगाया और तलाशी के दौरान दो नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें गुरप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी सिंबल मीरान साहिब और अभि जांगराल पुत्र अशोक कुमार निवासी कोटली-मियां फतेह मीरान साहिब शामिल हैं। इनके कब्जे से 5.70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
इस संबंध में, मीरान साहिब पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 19/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर ली गई है।
आगे की जांच जारी है ताकि इस मामले के अन्य गठजोड़ का पता लगाया जा सके और इसके पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA