Enter your Email Address to subscribe to our newsletters



रामगढ़, 09 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है। इस दौरान प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी है। चुनाव में धनबल को लेकर लगातार शिकायतें भी आ रही है।
सोमवार को रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने चेकनाकों पर दर्जनों वाहनों की जांच की। चुनाव में अवैध तरीके से पैसों का लेनदेन ना हो। साथ ही मतदाताओं को पैसे और शराब के दम पर लुभाया न जाए इस पर ऑब्जर्वर का भी पूरा ध्यान है।
वाहनों की जांच से नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गतिविधि पर अंकुश भी लगेगा। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि जांच के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई है। ताकि कोई भी वाहन मालिक पुलिस और जांच टीम पर सवाल ना उठा सके। यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश