राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उपायुक्‍त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
पूर्वी सिंहभूम, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगामी 26 फरवरी को कदमा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांड
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण


पूर्वी सिंहभूम, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगामी 26 फरवरी को कदमा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति के दाैरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, यातायात रूट और वैकल्पिक रूट, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, साफ-सफाई एवं भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, इसलिए हर स्तर पर पुख्ता और चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित होनी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का जमशेदपुर आगमन जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरव का विषय है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुरक्षित आयोजन हो सके।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक