Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 12 फरवरी को ’श्री श्याम कृपा उत्सव’ का भव्य आयोजन पृथ्वीराज रोड, सेंट्रल पार्क के सामने स्थित बी-5 परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल डेरेवाला, सचिव राहुल जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक बंसल और इनोवेशन सचिव करण बुचरा भी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि उत्सव के दौरान श्याम बाबा का नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा और बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा,साथ ही भक्ति संध्या में अपनी सुरीली आवाज से सौरभ शर्मा, जयपुर के मामराज अग्रवाल, गोविंद शर्मा व महेश परमार सहित अन्य कलाकार भजनों से बाबा को रिझाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से फूलों की होली और चंग धमाल का आयोजन भी किया जाएगा, इस भव्य आयोजन में राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्र जोरा राम कुमावत एवं केके विश्नोई, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा एवं बालमुकुंदाचार्य, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल व एनजीजेसीआई के अध्यक्ष प्रमोद डेरेवाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश