आचार्य विजयरत्नकीर्ति सूरीश्वर महाराज का हुआ आगमन
उज्जैन, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ फ्रीगंज के तत्वावधान में आचार्य पदवी ग्रहण करने के उपरांत आचार्य विजयरत्नकीर्तिसूरीश्वर जी महाराज का प्रथम बार फ्रीगंज संघ में आगमन हुआ। उनका बैंड-बाजों और धर्म ध्वजा के साथ स्वागत
Acharya Vijayratnakirti Surishwar Maharaj arrived


उज्जैन, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ फ्रीगंज के तत्वावधान में आचार्य पदवी ग्रहण करने के उपरांत आचार्य विजयरत्नकीर्तिसूरीश्वर जी महाराज का प्रथम बार फ्रीगंज संघ में आगमन हुआ। उनका बैंड-बाजों और धर्म ध्वजा के साथ स्वागत किया गया।

श्रीसंघ अध्यक्ष संजय नाहर ने बताया कि गुरुदेव ने वर्ष 2016 में चातुर्मास सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ खाराकुआ पर किया था। उनके प्रवचनों का लाभ उज्जैन के समस्त श्रीसंघों को प्राप्त हो रहा है। सोमवार प्रात: आचार्यश्री की शोभायात्रा सांसारिक माता पुष्पा मेहता के निवास स्थान दुर्गा प्लाजा, फ्रीगंज से प्रारंभ हुई। इसमें नवरत्न महिला मंडल, शीतलनाथ महिला मंडल और उज्जैन के श्रीसंघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जुलूस तपागच्छ उपाश्रय पुलिस कंट्रोल रूम के सामने पहुंचा। यहां धर्मसभा में आचार्य ने प्रवचन दिए। पश्चात भगवान शीतलनाथ के वार्षिक ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। मंगलवार को गुरुदेव के प्रवचन प्रात: 9.30 से 10.30 बजे तक फ्रीगंज उपाश्रय में होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल