Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जबलपुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हिट एंड रन की घटना में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रविवार देर रात ओमती थाना क्षेत्र के नॉदराब्रिज चौराहे पर बाइक सवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया। ओमती थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस शहर के तमाम सीसीटीवी कैमरा के विजुअल के माध्यम से उक्त हत्यारे कार चालक की तलाश कर रही है। देर रात पुलिस ने शहर में पॉइंट लगाकर नाकेबंदी कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए कि रात 12 बजे के बाद बन्द कर दिये जाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक