Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

उज्जैन, 09 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के क्षीरसागर स्थित योगेश्वर टेकरी में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रीज में धमाका हो गया। जिसके चलते 4 कच्चे मकान आग की चपेट में आ गए। आग के कारण कुछ ही देर में घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
योगेश्वर टेकरी निवासी मदनलाल के कच्चे मकान में सोमवार दोपहर में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रीज में धमाका हो गया। जिसके कारण घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पड़ोसी ओम ललावत, रमेश द्रोणावत सहित एक अन्य के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। लेकिन भीषण आग की लपटों ने चारों घरों में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
चाय बनाते समय हुआ हादसाकोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मदनलाल जब घर में चाय बना रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और फ्रीज में धमाका हो गया। जिसके कारण आग भडक़ गई। घर कच्चा होने के कारण कुछ ही देर में एक के बाद एक 4 मकान चपेट में आ गए। समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचने के कारण आग पर काबू पाया लिया नहीं तो गंभीर हादसा हो जाता।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल