Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 08 फ़रवरी (हि.स.)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई. दलीप चौहान की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि रेणुकाजी बांध कार्यालय के समीप इस सड़क के ठीक नीचे खोदाई कर ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। पहले भी खोदाई के कारण इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था और काफी समय तक ये सड़क बंद रही। अब फिर से इसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। इस पर पुलिस ने अजय गर्ग निवासी ददाहू के विरुद्ध धारा 324, 326(2) बीएनएस और 3 पीडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्री रेणुकाजी पुलिस मामले में आगमी कार्रवाई में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर