Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 08 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर साने ताकाइची को बधाई दी है। उन्होंनेकहा कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है।
नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि साने ताकाइची के सक्षम नेतृत्व में भारत-जापान मित्रता आने वाले समय में और नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। साने ताकाइची को प्रतिनिधि सभा चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई। हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाना जारी रखेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर