Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 08 फ़रवरी (हि.स.)। सिसई थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपित गणेश सिंह के धोबी सोसो स्थित घर में ढोल नगाड़े के साथ रविवार को इश्तेहार चिपकाया।
इसमें तोरपा थाना की पुलिस ने सहयोग किया। गणेश सिंह के खिलाफ सिसई थाना में नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज है। गणेश के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया।
शिबू सिंह के खिलाफ सिसई थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त के घर पर ढोल-नगाड़ा बजाकर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चिपकाया गया, ताकि अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना स्पष्ट रूप से मिल सके।
इश्तेहार में उल्लेख है कि अभियुक्त एक माह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करे।
निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार आराेपित की संपत्ति की कुर्की–जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति लकड़ा, संतोष कुमार और रोशन खाखा शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा