Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 08 फ़रवरी (हि.स.)। शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित नृत्य ऑडिशन में 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंडी जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने लोक, पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों में अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ऑडिशन में सहभागिता की। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने देते हुए बताया कि नृत्य ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इससे पूर्व वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2026 के लिए आयोजित गायन ऑडिशन भी संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए कुल 278 कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा