भारत-अमेरिका व्यापार समझौता में किसान हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गयाः शिवराज सिंह
नई दिल्ली, 07 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की घोषणा को लेकर कहा कि इसमें देश के किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। शनिवार को जारी बयान में
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान


नई दिल्ली, 07 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की घोषणा को लेकर कहा कि इसमें देश के किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है।

शनिवार को जारी बयान में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस समझौते से किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा हुई है- चाहे बासमती चावल, मसाले या टेक्सटाइल हों। निर्यात बढ़ने से किसानों को नए बाजार मिले हैं और उनकी आय में और वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो समझौता हुआ है, उससे देश की सारी फसलें सुरक्षित हैं। अमेरिका से ना तो मक्का आएगा, ना गेहूं आएगा, ना चावल आएगा, ना सोया आएगा, ना पोल्ट्री उत्पाद आएगा, ना दूध आएगा, ना पनीर आएगा, ना इथेनॉल आएगा, ना ईंधन, ना तंबाकू आएगा।

विपक्ष हाय-तौबा मचा रहा था कि भारत का किसान बर्बाद हो जाएगा, तबाह हो जाएगा।

उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि पहले वे देख लें कि जो समझौता हुआ है, उसमें क्या-क्या बातें है। सरकार ने किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का इस समझौते के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे देश नहीं झुकने देंगे, उन्होंने हमेशा भारत का मान बढ़ाया, कभी देश झुकने नहीं दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी