झाड़ग्राम में पुलिस-समुदाय कार्यक्रम, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सहायता वितरित
झाड़ग्राम, 04 फरवरी (हि. स.)। बिनपुर थाना क्षेत्र के राजपाड़ा प्राइमरी स्कूल मैदान में बुधवार को कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक मानव सिंघला, आईपीएस, राज्य मंत्री बीरबाहा हंसदा, अतिरिक्त पुलि
पुलिस और समुदाय मिलकर कार्यक्रम में।


पुलिस और समुदाय मिलकर कार्यक्रम में।


पुलिस और समुदाय मिलकर कार्यक्रम में।


झाड़ग्राम, 04 फरवरी (हि. स.)। बिनपुर थाना क्षेत्र के राजपाड़ा प्राइमरी स्कूल मैदान में बुधवार को कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक मानव सिंघला, आईपीएस, राज्य मंत्री बीरबाहा हंसदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), झाड़ग्राम और एसडीपीओ बेलपहाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य कल्याण, जागरूकता और विश्वास निर्माण के माध्यम से पुलिस और समुदाय के बीच संबंध मजबूत करना बताया गया। संस्था सहाय के तरफ से 150 ग्रामवासियों को साड़ी, 80 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री और स्थानीय फुटबॉल अकादमी में जर्सी तथा फुटबॉल वितरित किए गए।

बासपहाड़ी ओपी परिसर में ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का उद्घाटन भी किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एसडीपीओ बेलपहाड़ी, स्कूल शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी, गणमान्य व्यक्ति और पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।

जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मोबाइल लाइब्रेरी आठ से 80 वर्ष तक के पाठकों के लिए पुस्तकों का संग्रह प्रदान करेगी और बासपहाड़ी ओपी क्षेत्र में घूमते हुए स्कूलों और प्रमुख स्थानों पर जाकर पुस्तकों के उधार देने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

झाड़ग्राम जिला पुलिस ने सेवा, शिक्षा और समुदाय के साथ साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता