Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 04 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर भी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कोंथौजम गोविंददास सिंह और खुराईजम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर भी बधाई दी। नए नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे मणिपुर के भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करेंगे।
एक एक्स पोस्ट में मोदी ने कहा, “युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर और कोंथौजम गोविंददास सिंह के साथ-साथ खुराईजम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करेंगे।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार