रंगोत्सव’ में लोक संस्कृति के रंग, होली पर सजा सांस्कृतिक मंच
कानपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। होली हमारी शाश्वत संस्कृति की परंपरा है और इसका हस्तांतरण अगली पीढ़ी तक उसके पारंपरिक स्वरूप में होना चाहिए। यह पर्व पारस्परिक सम्मिलन और समावेश की संस्कृति को मजबूत करता है, और विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के समन्वय से व
कार्यक्रम के दौरान लिया गया छायाचित्र


कानपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। होली हमारी शाश्वत संस्कृति की परंपरा है और इसका हस्तांतरण अगली पीढ़ी तक उसके पारंपरिक स्वरूप में होना चाहिए। यह पर्व पारस्परिक सम्मिलन और समावेश की संस्कृति को मजबूत करता है, और विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के समन्वय से विद्यार्थियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।” यह बातें शुक्रवार को प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कही।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग द्वारा होली के अवसर पर “रंगोत्सव: फागुन के रंग, लोक संस्कृति के संग” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए डॉ. तनुजा भट्ट ने विभाग की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से कराने की प्रतिबद्धता जताई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिष्ठाता (एकेडमिक) प्रो. बृष्टि मित्रा तथा अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. अंशु यादव ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और लोक संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य-नाटिका “भावना के पत्र” रही, जिसमें भगवान कृष्ण तथा रुक्मिणी व सत्यभामा की कथा का सजीव मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने काशी की होली का प्रस्तुतीकरण “खेलें मसान मा होरी दिगम्बर” गीत के माध्यम से किया, वहीं “होली खेले रघुवीरा” के साथ अयोध्या की होली को मंच पर उतारा। ब्रज की फूलों की होली पर आधारित राधा-कृष्ण की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अन्य संगीतात्मक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनसे वातावरण उल्लासमय हो उठा।

इस दौरान डॉ अंशु सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ दिवाकर अवस्थी, डॉ गोपाल सिंह, डॉ प्रियंका मौर्या, डॉ विमल सिंह, डॉ बीएन मिश्रा, डा स्नेह पांडेय, डॉ कल्पना अग्निहोत्री, अनुपमा, डॉ आरपी सैनी, डॉ शिवचरण पटेल, डॉ कुलदीप सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप