भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के विरूद्ध हो कड़ी कार्रवाई- केडीपीएसएसयू
इटानगर, 17 फरवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के कोलोरियांग दामिन पारसी पार्लो और सरली छात्र संघ (केडीपीएसएसयू) ने विवेकानंद केंद्र विद्यालय, कोलोरियांग में दो मंजिला लड़कों के छात्रावास के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। सा
भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के विरूद्ध हो कड़ी कार्रवाई- केडीपीएसएसयू


इटानगर, 17 फरवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के कोलोरियांग दामिन पारसी पार्लो और सरली छात्र संघ (केडीपीएसएसयू) ने विवेकानंद केंद्र विद्यालय, कोलोरियांग में दो मंजिला लड़कों के छात्रावास के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। साथ ही कथित भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आज यहां मीडिया को संबोधित करते हुए केडीपीएसएसयू के महासचिव बामंग तबिक ने बताया कि विवेकानंद केंद्र विद्यालय, कोलोरियांग में दो मंजिला लड़कों के छात्रावास के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि बिना किसी भवन निर्माण के ही निकाल ली गई है। विद्यालय प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन समिति से शिकायत मिलने के बाद हमने मौके पर जाकर मामले की जांच की और पाया कि परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद, साइट पर कोई भी निर्माण कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में कोई प्रगति किए बिना पूरी राशि का दुरुपयोग किया गया है। इससे जिले के लोगों, छात्रों और शुभचिंतकों में गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

इस संबंध में उन्होंने कुरुंग कुमे जिले के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और कथित भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने उपायुक्त से यह निर्देश देने का अनुरोध किया कि निर्माण कार्य इस ज्ञापन की तिथि से एक माह के भीतर काम शुरू करे।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी