ट्रेन को मिला नया ठहराव, सांसद और मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
गुवाहाटी, 17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय रेलवे ने मंगलवार से असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्राधिकार में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर नए ठहराव शुरू किए हैं। पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन स
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा जारी चित्र


गुवाहाटी, 17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय रेलवे ने मंगलवार से असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्राधिकार में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर नए ठहराव शुरू किए हैं।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 75729/75730 (गुवाहाटी – शिलघाट टाउन – गुवाहाटी) डेमू को डिगारू रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। इसी तरह केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार ने दौलतपुर हाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13063/13064 (हावड़ा – बालुरघाट – हावड़ा) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 13161/13162 (कोलकाता – बालुरघाट – कोलकाता) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ट्रेन संख्या 15464/15463 (सिलीगुड़ी जंक्शन – बालुरघाट – सिलीगुड़ी जंक्शन) इंटरसिटी एक्सप्रेस को नए ठहराव रामपुर बाजार रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15483/15484 (अलीपुरद्वार जंक्शन–दिल्ली–अलीपुरद्वार जंक्शन) महानंदा एक्सप्रेस को नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया गया है। ट्रेन संख्या 75705/75706 (राधिकापुर–सिलीगुड़ी जंक्शन–राधिकापुर) इंटरसिटी एक्सप्रेस को बतासी रेलवे स्टेशन और अधिकारी रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव, ट्रेन संख्या 15463/15464 (बालुरघाट–सिलीगुड़ी जंक्शन–बालुरघाट) इंटरसिटी एक्सप्रेस को अधिकारी रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया गया है। इन नए ठहरावों के लिए सांसद राजू बिष्ट ने नक्सलबाड़ी, बतासी और अधिकारी रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा को काफी बढ़ावा मिला है।

इस बीच बीते 16 फरवरी को, ट्रेन संख्या 15484/15483 (दिल्ली–अलीपुरद्वार जंक्शन–दिल्ली) महानंदा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15778/15777 (अलीपुरद्वार जंक्शन–न्यू जलपाईगुड़ी–अलीपुरद्वार जंक्शन) टूरिस्ट एक्सप्रेस को उनके नए ठहराव सेवक और गुलमा रेलवे स्टेशन से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सांसद राजू बिष्ट ने सेवक और गुलमा से उक्त ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 75705/75706 (राधिकापुर–सिलीगुड़ी जंक्शन–राधिकापुर) इंटरसिटी एक्सप्रेस ने तेलता और सुधानी रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रधान किया गया।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय