Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 15 फरवरी (हि.स.)। सिडकुल पुलिस ने दो नाली बंदूक से फायर कर उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह, निवासी टीरा टोंगिया सिडकुल के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें युवक दो नाली बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपित की पहचान की गई।
गश्त के दौरान पतंजलि योगपीठ से आगे जंगल क्षेत्र में आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के समय वह दो नाली बंदूक के साथ घूम रहा था। उसके कब्जे से 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार के साथ रील बनाना और सोशल मीडिया पर उसका प्रदर्शन करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला