Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 15 फ़रवरी (हि.स.)। मंडी जिला बाल बैडमिंटन संघ के त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल हेतु रविवार को रिवालसर स्थित पर्यटन विश्राम गृह में संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीएल गोयल को मंडी जिला बाल बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुना गया।
केसी ठाकुर को महासचिव व उपाध्यक्ष पद पर नर्वदा देवी, महेंद्र सिंह ठाकुर तथा मंदन सिंह ठाकुर को दायित्व सौंपा गया। सह सचिव के रूप में नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार तथा टीना शर्मा का चयन किया गया। सलाहकार पद की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आकांक्षा भारद्वाज, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्र कुमार, रीतिका रणावत तथा अतुल शर्मा को शामिल किया गया। चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंडी जिला में बाल बैडमिंटन खेल को प्रोत्साहित करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा