Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कानपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। क्रीड़ा भारती एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रन फ़ॉर राम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विद्यार्थियों ने भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रौनक प्रथम कृति कमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि टीना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अनुशासन की भावना विकसित करना और राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की सफलता में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप