Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चंडीगढ़, 10 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई 4227 पदों पर भर्तियों के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गया है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट फेज-ढ्ढढ्ढ ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बीती रात सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि एचएसएससी द्वारा इसी साल निकाले गए विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वह अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे से पहले यथाशीघ्र भरें। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आवेदन पत्र स्वयं भरें। फॉर्म भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक और सही से भरे एवं फाइनल सबमिट करने से पूर्व अच्छी तरह से जांच अवश्य करें, क्योंकि आवेदन के बाद कोई करेक्शन पोर्टल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
इस भर्ती में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर,महिला ईएसआई हेल्थ केयर 20, एमपीएचडब्ल्यू (महिला) स्वास्थ्य विभाग 595, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) स्वास्थ्य विभाग 700, स्टाफ नर्स ईएसआई हेल्थ केयर 20, नर्स स्वास्थ्य विभाग 296, नर्स 1475, सिस्टर ट्यूटर स्वास्थ्य विभाग 12, रेडियोग्राफर स्वास्थ्य विभाग 99, रेडियोग्राफर डीएमईआर 32, डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक) ईएसआई हेल्थ केयर 3, डाइटीशियन स्वास्थ्य विभाग 22, फॉरेस्ट गार्ड वन विभाग 779, जूनियर इंजीनियर (सिविल) हैफेड 5, जूनियर इंजीनियर (सिविल) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 23, असिस्टेंट मैनेजर एचएसआईआईडीसी 8, जूनियर इंजीनियर (सिविल), पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में 15 पदों की भर्ती निकाली गई है।
वहीं जूनियर इंजीनियर (सिविल) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग 6, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) एचएसवी 16, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन 73, जूनियर इंजीनियर (बागवानी), केडीबी एक, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन एक, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) तीन पदों समेत कई विभागों में भर्तियां होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा