लोक भवन उद्यान में उमड़ी भीड़, 10,848 लोगों ने किया भ्रमण
रांची, 10 फरवरी (हि.स.)। राजधानी स्थित लोक भवन उद्यान आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार को लोक भवन उद्यान में कुल 10 हजार 848 लोगों ने भ्रमण और परिदर्शन किया। लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के लिए 15 फरवरी तक खोले जाने का निर्ण
लोकभवन में मौजूद लोग


रांची, 10 फरवरी (हि.स.)। राजधानी स्थित लोक भवन उद्यान आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार को लोक भवन उद्यान में कुल 10 हजार 848 लोगों ने भ्रमण और परिदर्शन किया। लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के लिए 15 फरवरी तक खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान लोग प्राकृतिक वातावरण, हरियाली और सुव्यवस्थित उद्यान का आनंद ले रहे हैं। परिवार के साथ घूमने आने वाले लोगों के साथ-साथ बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

उद्यान भ्रमण का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। लोक भवन उद्यान में प्रवेश के लिए लोगों को गेट संख्या 2 से आना होता है। सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक उद्यान में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। बच्चे, बुर्जग , युवक, युवतियां और महिलाएं सभी लोकभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फाउंटेन, झरना और फलदार वृक्ष और औषधीय पेड़-पौधे के साथ मोबाईल से सेल्फी और तस्वीर लेते देखे गये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे