असम की अंतिम एसआर मतदाता सूची जारी, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से अधिक मतदाता हुए कम
गुवाहाटी, 10 फरवरी (हि.स.)। भारतीय चुनाव आयोग ने असम के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में किए गए स्पेशल रिवीजन (एसआर) 2026 के अनुसार अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, राज्य में कुल वोटरों की संख्या 2,49,58,139 है। आधिका
असम की अंतिम एसआर मतदाता सूची जारी, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से अधिक मतदाता हुए कम


गुवाहाटी, 10 फरवरी (हि.स.)। भारतीय चुनाव आयोग ने असम के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में किए गए स्पेशल रिवीजन (एसआर) 2026 के अनुसार अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, राज्य में कुल वोटरों की संख्या 2,49,58,139 है।

आधिकारिक तथ्यों के अनुसार, अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2,43,485 कम हुई है। इससे पहले, ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या 2,52,01,624 थी। फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष वोटर, 1,24,75,583 महिला वोटर और 343 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने बताया है कि स्पेशल रिवीजन के लिए कंसोलिडेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर, 2025 को पब्लिश की गई थी। इससे पहले, 22 नवंबर से 20 दिसंबर (2025) तक पूरे राज्य में घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया गया था। 22 जनवरी, 2026 तक वोटरों के दावे और आपत्तियां ली गईं। इसके बाद लिस्ट को फाइनल किया गया।

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि इस रिवीजन प्रोसेस का मुख्य मकसद वोटर लिस्ट की एक्यूरेसी बढ़ाना, डुप्लीकेट या इनएलिजिबल नामों को हटाना और वोटर जानकारी को अपडेट करना है ताकि आने वाले चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सकें।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय