Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अयोध्या, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद शनिवार को अयोध्या पहुंचे और
उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति जानी।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। संजय निषाद ने कहा कि 2027 में निषाद पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने निषाद समाज के लिए कई काम किए हैं। निषाद समाज के आरक्षण के सवाल पर कहा कि मोदी-योगी सरकार में ही आरक्षण का मुद्दा हल हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण, निषादराज की प्रतिमा और महिलाओं को आरक्षण जैसे कार्य किए हैं।
संजय निषाद ने कहा कि राम और निषादराज की मित्रता के कारण अयोध्या से निषाद समाज की विशेष आस्था जुड़ी है। उन्होंने आगामी चुनाव में निषाद पार्टी को उन सीटों पर मौका देने की मांग की, जहां पार्टी पहले चुनाव हार चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय