विधायक ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
खूंटी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
Sudeep


खूंटी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में संबल देने का प्रयास किया।

विधायक ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की सबसे पीड़ादायक है। इस दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता और न ही किसी सांत्वना से मां की कमी पूरी की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दिया।

विधायक ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन केवल सोरेन परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा