स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी : नीतीश
पूर्वी सिंहभूम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति की दैनिक आदत का हिस्सा बनाना होगा। यह बात टाटानगर के एरि
कार्यक्रम को संबोधित करते टाटानगर के एरिया रेलवे मैनेजर नीतीश कुमार


कार्यक्रम को संबोधित करते टाटानगर के एरिया रेलवे मैनेजर नीतीश कुमार


पूर्वी सिंहभूम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति की दैनिक आदत का हिस्सा बनाना होगा। यह बात टाटानगर के एरिया रेलवे मैनेजर नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में आयोजित स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के समापन समारोह में कही। उन्होंने स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।

सीएसआईआर-एनएमएल में 17 सितंबर से दाे अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के तहत अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का औपचारिक समापन समारोह 13 अक्टूबर को आयोजित हुआ।

समारोह में सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने स्वच्छता अभियान के तहत किए गए कार्यों को लंबे समय तक प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संबंधी पहलों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऑडिट किया जाना चाहिए। इससे अभियान के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों का आकलन करने और कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपी किशोर मंडल ने अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में सफाई अभियान, पौधरोपण, श्रमदान, जरूरतमंदों के लिए उपयोगी वस्तुओं का संग्रह और कचरे से उपयोगी सामान बनाने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक