ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फिसलने से महिला की मौत
जलपाईगुड़ी, 23 जनवरी (हि. स.) जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए एक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के कोच के बीच फिसलकर गिरने से महिला रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, जिसके बाद ट्रेन का पहिया
ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फिसलने से महिला की मौत


जलपाईगुड़ी, 23 जनवरी (हि. स.) जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए एक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के कोच के बीच फिसलकर गिरने से महिला रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, जिसके बाद ट्रेन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मृत महिला की पहचान अंजना धर (42) के रूप में हुई है, जो जलपाईगुड़ी शहर के समीप अरविंद नगर की निवासी थीं।

जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन वह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीरभूम के तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुई थीं। परिवार को हल्दीबाड़ी होते हुए कोलकाता जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन पकड़नी थी।दंपती स्टेशन पर कुछ देर से पहुंचे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म से धीरे-धीरे रवाना हो रही थी, तभी दोनों ने दौड़कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। पहले पति को चलती ट्रेन में चढ़ाया गया। इसके बाद अंजना धर ने भी कोच में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसल गया।

महिला ने ट्रेन के हैंडिल को पकड़कर खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति बढ़ने के कारण संतुलन नहीं बना सकीं। वह प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फिसलकर सीधे रेलवे लाइन पर गिर पड़ीं और ट्रेन का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना को देखकर यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रोका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद महिला का पति सदमे में हैं। रेलवे पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय