Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जींद, 23 जनवरी (हि.स.)। बीकेयू (एकता सिधुपुर) राष्ट्रीयध्यक्ष दलजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सात फरवरी से कन्या कुमारी से कश्मीर तक किसान जागृति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा से पहले गांव-गांव जाकर किसानों के साथ बातचीत कर रहे हैं। देश के किसानों को जागरूक करने का प्रयास है कि एमएसपी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, किसानों की कर्ज मुक्ति, बिजली संशोधन बिल, भूमि अधिग्रण सहित अन्य मांगों को लेकर एक प्रस्ताव गांवों के किसानों के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव पर किसानों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।
बीकेयू (एकता सिद्धूपुर) राष्ट्रीयध्यक्ष दलजीत सिंह शुक्रवार को उचाना पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने किसानों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से राज्य प्रधान अभिमन्यु कोहाड़ मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव अनिल बैनीवाल ने की। दलजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि कन्या कुमारी से जो यात्रा शुरू होगी वो कश्मीर जाकर समाप्त होगी। 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान बड़ी किसान महापंचायत के साथ यात्रा का समापन होगा। जिन गांव से जितने प्रस्ताव आएंगे वो पीएम नरेंद्र मोदी को सौपेंगे। उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। हरियाणा की सरकार कह रही है कि हम एमएसपी पर फसल खरीद रहे है।
यात्रा के दौरान पैदल, ट्रैक्टर मार्च, गाडिय़ों में भी चलेंगे। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे है। आज जमीन बचाना बहुत जरूरी है। जमीन बचेगी, खेती बचेगी तो हमारा भविष्य बचेगा। सरकार आईएमटी सहित अलग-अलग तरीकों से जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। सरकार की जो नीतियां गलत होगी उनका विरोध करेंगे। सरकार आज कह रही है कि फैक्टरी, उद्योग लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण कर रहे है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा