Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। जयपुर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के तहत नगर निगम जयपुर की स्वास्थ्य शाखा ने सख्त कार्रवाई कर रही है। अभियान के दौरान राजापार्क क्षेत्र में एक टैंपो में ले जाई जा रही करीब 120 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर एक लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया। निगम की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इसी क्रम में त्रिपोलिया बाजार स्थित मुरली पान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां सार्वजनिक स्थल पर गंदगी पाई गई। स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने पर प्रतिष्ठान का 20 हजार रुपए का चालान किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश