Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से देहरादून महानगर दक्षिण में विराट हिन्दू सम्मेलनों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देशभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून महानगर में भी 25 जनवरी से प्रत्येक वार्ड में लगातार सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
महानगर कार्यवाह सतेंद्र पंवार ने एक भेंट में बताया कि इन सम्मेलनों में हज़ारों परिवार भाग लेंगे, इसके लिए स्वयंसेवक विभिन्न बस्तियों में छोटी-छोटी बैठकों और आमंत्रण अभियान के माध्यम से लोगों को सम्मिलित करने का कार्य कर रहे हैं।
महानगर दक्षिण में कुल 60 स्थानों पर विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाने की योजना है। प्रत्येक वार्ड में 20-20 हजार लोगों के सम्मिलन की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।
यह कार्यक्रम हिंदू संस्कृति, धर्म और समाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय