लव जिहाद व धर्मांतरण मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार
हमीरपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिलेे के सुमेरपुर कस्बे में लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के दबाव के मुकदमे में नामजद तीसरे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी। सुमेर
लव जिहाद धर्मांतरण के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार


हमीरपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिलेे के सुमेरपुर कस्बे में लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के दबाव के मुकदमे में नामजद तीसरे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।

सुमेरपुर कस्बे में हुए लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के दबाव की घटना में पीड़िता के बयान के बाद बढ़ाए गए आरोपितों में एक और आरोपित को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे गोपनीय जगह पर गहनता से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि गैंगरेप, धर्मांतरण के मामले में फरार तीसरे आरोपित को पकड़ा लिया गया है। पूछताछ कर कल उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा