Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बागपत, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बड़ाैत बडौत कोतवाली शहर में मामूली झगड़े में फायरिंग करने वाले दो आरोपिताें को बडौत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी थी। उसमें एक बच्चे को छर्रा लग गया था।
बडौत कोतवाली पर लक्की पुत्र पाले राम निवासी खत्री पट्टी मीरापुर कस्बा बडौत ने पुलिस काे प्रार्थना पत्र दिया था कि आदित्य उर्फ काला, आर्यन पुत्र मुकेश, दीपक पुत्र काका द्वारा उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। पड़ोसियों के आ जाने के बाद उन लाेगाें ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। उसमें एक बच्चे को गोली लग गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को दाे आरोपितों आदित्य उर्फ काला और दीपक पुत्र काका को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि मारपीट और फायरिंग के मामले में शिकायत के आधार पर दो युवकों की गिरफ्तारी की गई है। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी