पानीपत: घर से नकदी व जेवरात चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
पानीपत, 23 जनवरी (हि.स.)। पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में घर से नकदी व जेवरात चोरी के दो आरोपियों को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व डाबर कॉलोनी निवासी लक्की के रूप में हुई
पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी


पानीपत, 23 जनवरी (हि.स.)। पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में घर से नकदी व जेवरात चोरी के दो आरोपियों को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व डाबर कॉलोनी निवासी लक्की के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को गुरुवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 25 ट्रक युनियन के पास किसा आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके से युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान गौरव निवासी अशोक विहार व लक्की निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने 20 नवंबर की रात देशराज कॉलोनी में एक मकान से 3500 रुपये नकद, चांदी की पाजेब, चुटकी, चेन, सोने की अंगुठी व बाली चोरी करना स्वीकारा। रणबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपीयो की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्हे महंगे कपड़े पहनने का शौक है। ब्रांडेड कपड़े पहने का शौक पूरा करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर मकान से नकदी व जैवरात चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने चोरी किए जैवरात अज्ञात एक युवक को 50 हजार रूपए में बेचकर उनमें से 20 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 30 हजार रूपए बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा