साल की पहली बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, वातावरण साफ
कठुआ, 23 जनवरी (हि.स.)। साल की पहली बारिश और बर्फबारी से जिले के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 22 जनवरी की रात से शुरू हुई बारिश 23 जनवरी की शाम तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर फिर से बढ़ गया। जिला कठुआ
The first rain of the year changed the weather, snowfall in the hilly areas increased the cold, the atmosphere became clear.


कठुआ, 23 जनवरी (हि.स.)। साल की पहली बारिश और बर्फबारी से जिले के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 22 जनवरी की रात से शुरू हुई बारिश 23 जनवरी की शाम तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर फिर से बढ़ गया।

जिला कठुआ के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश होती रही, जबकि पहाड़ी तहसील बनी और आसपास के क्षेत्रों में साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गईं, जिससे नजारा बेहद मनमोहक हो गया और बड़ी संख्या में सैलानी इन इलाकों की ओर आकर्षित हुए। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर की बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं कठुआ शहर के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि लोहड़ी के बाद आमतौर पर ठंड कम होने लगती है, लेकिन इस बार बारिश ने सर्दी का असर फिर से बढ़ा दिया है। बीते दिनों जहां लोग दोपहर में गर्म कपड़े उतार रहे थे, वहीं अब एक बार फिर स्वेटर और जैकेट पहनने को मजबूर हो गए हैं। बारिश किसानों के लिए राहत बनकर आई है। पूरी सर्दी बारिश न होने के कारण फसलों के खराब होने का खतरा बना हुआ था, लेकिन पिछले 24 घंटे की बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। इसके साथ ही लंबे समय से फैले प्रदूषण से भी राहत मिली है और वातावरण साफ हुआ है। कुल मिलाकर, साल की पहली बारिश और बर्फबारी ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं किसानों और आम लोगों के लिए यह मौसम राहत और सुकून लेकर आया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया