टीटीआईकेसी का दूसरा संस्करण 10 फरवरी से होगा आयोजित
इटानगर, 23 जनवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के तावांग जिला में तवांगचू टाइड्स इंटरनेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप 2026 (टीटीआईकेसी) का दूसरा संस्करण आगामी 10 से 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन अरुणाचल कयाकिंग कैनोइंग एंड राफ्टिंग एसोसिएशन (एकेसीआरए
टीटीआईकेसी का दूसरा संस्करण 10 फरवरी से होगा आयोजित


इटानगर, 23 जनवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के तावांग जिला में तवांगचू टाइड्स इंटरनेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप 2026 (टीटीआईकेसी) का दूसरा संस्करण आगामी 10 से 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन अरुणाचल कयाकिंग कैनोइंग एंड राफ्टिंग एसोसिएशन (एकेसीआरए) द्वारा इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और अरुणाचल ओलंपिक एसोसिएशन (एओए) के सहयोग से किया जा रहा है।

आज अरुणाचल प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अरुणाचल कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरम अनिया ने बताया कि तवांगचू टाइड्स कयाकिंग चैंपियनशिप के पहले संस्करण की सफलता के बाद, हमने छह दिवसीय व्हाइट-वॉटर चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का आयोजन करने का निर्णय लिया है, जो आगले 10 फरवरी शुरू होगा। चैंपियनशिप एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के खारुंग और बोंगलेंग क्षेत्रों में तवांगचू नदी के तेज, तकनीकी और रोमांचक जल में आयोजित की जाएगी।

यह चैंपियनशिप अरुणाचल प्रदेश सरकार के मजबूत और निरंतर समर्थन से आयोजित की जा रही है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री पेमा खांडू कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर टीटीआईकेसी को अगले पांच वर्षों (2030 तक) के लिए राज्य के वार्षिक खेल कैलेंडर में शामिल कर लिया है।

छह दिनों की इस प्रतियोगिता में भारत और 10 अन्य देशों से लगभग 100 कयाकरों के भाग लेने की उम्मीद है। इस वर्ष अरुणाचल प्रदेश से लगभग 15 और उत्तर पूर्वी क्षेत्र से 15 कयाकर भाग ले रहे हैं और देश से कुल 30 कयाकार भाग ले रहे हैं।

खारुंग और बोंगलेंग स्थित कयाकिंग स्थल एक दूरस्थ और ऊंचाई पर बसा गांव है, जहां चौथी श्रेणी से ऊपर की तीव्र धाराएं और विश्व स्तरीय भूभाग मौजूद हैं। खेल मंत्री केंटो जिनी 10 फरवरी को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अरुणाचल प्रदेश में जल पर्यटन और कयाकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, क्योंकि कयाकिंग एक ओलंपिक खेल है, टीटीआईकेसी भारतीय प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी