Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 23 जनवरी (हि.स.)। आरोग्य भारती संस्था की ओर से मंडी में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारिका सेन उपाध्यक्ष जन शिक्षण संस्थान जिला मंडी ने की । मुख्य वक्ता के रुप मे डा. अशोक वार्ष्णेय आरोग्य भारती राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा विशिष्ट अतिथि संजीवन जी अखिल भारतीय आरोग्य भारती मित्र प्रमुख एवं संयोजक उतर क्षेत्र राजस्थान उपस्थित रहे ।
मुख्य वक्ता ने अपने सम्बोधन मे स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र, जो कि आरोग्य भारती की मूल कल्पना है पर विस्तृत वृहद परिचर्चा की स्वस्थ कैसे रहा जाए । स्वस्थ जीवन शैली क्या हो, रोगो से कैसे बचाब किया जाए के बारे मे वार्तालाप किया । कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा सरिता हांडा द्वारा धन्वन्तरि वन्दन से किया गया। मंच का संचालन विख्यात गुलेरिया उपाध्यक्ष आरोग्य भारती मंडी ने किया। सभी प्रबुद्ध जन का धन्यवाद डा. ओम राज शर्मा प्रांत स्वास्थ्य प्रवोधन प्रमुख आरोग्य भारती ने किया।
आरोग्य भारती के डा. के सी शर्मा, एन आर ठाकुर, दुर्गेश शर्मा, मुरारी शर्मा, प्रकाश शर्मा, सरिता हांडा, कामराज ठाकुर प्रो,. नीलम ठाकुर ओमप्रकाश चौहान, पवन ठाकुर, उपस्थित रहे। संगोष्ठी में नगर के प्रबुद्ध सगंठन के पदाधिकारी मुख्य रुप से हरीश वैद्य अध्यक्ष, भीमचंद सरोच, केसी शर्मा, कैप्टन जी सी सैनी, मुरारी लाल शर्मा, अनुपमा सिहं हरमीत बिटु, खेम चंद शास्त्री, केआर पंछी, प्रकाश वैध, राज वैद्य, संदीप बहल, डा. देवींदर शर्मा, डा जीवांनद, डा खीमा राम, बी आर कौंडल, आईडी शर्मा, राज कमल, रोशन लाल शर्मा, नेत्र लाल शर्मा, शमशेर मिन्हास, अमर चंद, प्रदीप शर्मा, कुलदीप गुलेरिया, होमी कपूर, चंद्र प्रकाश वैध, कुलदीप ठाकुर, आर सी चौहान, वीरेंद्र गुलेरिया आदि लगभग 120 प्रबुद्ध जन ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा