बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित रंगाेली प्रतियोगिता का आयोजन
अररिया 23 जनवरी(हि.स.)। अररिया टाउन हॉल में कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता के आध
अररिया फोटो:रंगोली का निर्माण


अररिया 23 जनवरी(हि.स.)। अररिया टाउन हॉल में कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता के आधार पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सन्देश के साथ एक से बढ़कर रंगोली बनाया। रंग बिरंगे कलर के साथ प्रतिभागियों ने बेटा के समान बेटी के हक दिए जाने की वकालत की।रंगोली में मां के गर्भ में नवजात शिशु की भ्रूण हत्या के संदेश के साथ बालिकाओं को स्कूल भेजने का मनमोहक संदेश दिया गया।

जिला खेल,कला संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ अन्य स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया।सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर