Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री संग्रहालय ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभक्तों का मार्ग: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और विरासत शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। साथ ही कई रोचक जन गतिविधियों का भी आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने किया।
संस्कृति मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक यह अनूठी प्रदर्शनी नेताजी को साहस, बलिदान और अटूट देशभक्ति के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करती है। इसमें अभिलेखीय तस्वीरें, दुर्लभ दस्तावेज, एक वृत्तचित्र फिल्म, भारतीय राष्ट्रीय सेना का ध्वज, नेताजी के साहसिक पलायन का नक्शा और उनकी क्रांतिकारी सोच को जीवंत ढंग से दर्शाया गया है।
इस फोटो प्रदर्शनी में विभिन्न खंड के शीर्षक द ग्रेट एस्केप, आजाद हिंद सरकार, चलो दिल्ली-भारतीय राष्ट्रीय सेना का मार्च, रहस्य से परे: अमर विरासत, आजाद हिंद की रानियां, और अन्य शामिल हैं।
प्रदर्शनी अगले एक महीने तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी