Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 23 जनवरी(हि.स.)।
फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार को उनकी जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।बिहार बंगाली समिति और कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता दिलीप पासवान के नेतृत्व में हुआ।जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता समेत शहर के अन्य लोगों ने भाग लिया।मौके पर मौजूद लोगों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू,श्री कुमार ठाकुर,कंचन विश्वास, मनोज साह,अमन राजा, डॉ. एस.के. लाहा, प्रोसेनजीत चौधरी,संजीव कुमार नियोगी सहित बिहार बंगाली समिति के अन्य सदस्य लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर