राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘सशक्त बेटी–समृद्ध भारत’ विषय पर सेमिनार व मैराथन आयोजित
जयपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में निम्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एवं जनसंचार पत्रकारिता विभाग तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “सशक्त बेटी–समृद्ध भारत” विषय पर सेमिनार एवं मैराथन का आयोजन किया गया। का
सेमिनार व मैराथन आयोजित


सेमिनार व मैराथन आयोजित


जयपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में निम्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एवं जनसंचार पत्रकारिता विभाग तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “सशक्त बेटी–समृद्ध भारत” विषय पर सेमिनार एवं मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पुलिस की एडिशनल एसपी सुनीता मीणा उपस्थित रहीं।

विश्वविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष नायर ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला है।

राखी राठौड़ ने कहा कि आज की बालिकाएं सोशल मीडिया का सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग करें तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखकर उनका लाभ उठाएं। उन्होंने डिजिटल जागरूकता को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया।

मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी सुनीता मीणा ने निर्भया स्क्वाड के नवाचारों की जानकारी देते हुए साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन हैरेसमेंट से बचाव के लिए लाइव डेमो प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने राजस्थान पुलिस ऐप के माध्यम से आपातकालीन सहायता और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विज्ञान भारती के संगठन सचिव डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा और नई शिक्षा नीति के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा का सशक्त समन्वय स्थापित करती है।

सेमिनार के साथ आयोजित मैराथन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “सशक्त बेटी–समृद्ध भारत” का संदेश समाज तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. सुरेश सोनी ने आभार व्यक्त किया तथा सभी को बालिका सशक्तिकरण के लिए जागरूकता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा पांडे, डॉ. सरिका ताखर, डॉ. सुनीत शर्मा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक वैष्णव, डॉ. दिव्या पारीक, कुश शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित