Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर वहां पर भर्ती श्री मणिरामदास छावनी के महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। महंत नृत्यगोपाल दास को दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।---------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन