Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारियाें ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री ज्ञापन भेज कर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख रहे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग की।
शिवसेना मंडल प्रभारी गुड्डू सैनी व जिला प्रमुख नन्हे चौधरी ने कहा कि देश में भारत रत्न के नाम पर सरकारों ने अपनी अपनी पार्टियों से जुड़े लोगों को सम्मान के रूप में भारत रत्न से नवाजा है जबकि भारत रत्न के वास्तविक हकदार महान क्रांतिकारी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना के प्रमुख रहे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे हैं। इस मौके पर शिव सैनिकों ने कहा कि केंद्र में हिंदुत्व वादी सरकार कार्य कर रही है । ऐसे में सरकार को पहल करते हुए दोनों महापुरुषों को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल