माजुली–शिवसागर को जोड़ने वाला नामदांग नदी पर बना नया पुल बीच से टूटा
शिवसागर (असम), 23 जनवरी (हि.स.)। शिवसागर और गौरीसागर को जोड़ने के लिए नामदांग नदी पर हाल ही में निर्मित नया पुल शुक्रवार को बीच से टूट गया, जिससे दोनों इलाकों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल का एक हिस्सा अचान
Image of the Collapsed Newly Built Bridge Over Namdang River.


शिवसागर (असम), 23 जनवरी (हि.स.)। शिवसागर और गौरीसागर को जोड़ने के लिए नामदांग नदी पर हाल ही में निर्मित नया पुल शुक्रवार को बीच से टूट गया, जिससे दोनों इलाकों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया। घटना के समय पुल पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुल टूटने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दैनिक आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुल टूटने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, वहीं निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश